मुख्य सामग्री पर जाएँ

आपका AI डिज़ाइन असिस्टेंट, सीधे कैनवास में

Figma का एजेंट Figma डिज़ाइन के अंदर काम करता है और प्लेसहोल्डर के बजाय आपके डिज़ाइन कॉन्टेक्स्ट के आधार पर चीज़ें बनाता है. विकल्पों को जानें, रोज़मर्रा के कामों को ऑटोमेट करें और जहां आपकी टीम पहले से काम करती है वहीं फ़ीडबैक प्राप्त करें.

  • AirBnb
  • Atlassian
  • Dropbox
  • Duolingo
  • GitHub
  • Microsoft
  • Netflix
  • The New York Times
  • Pentagram
  • Slack
  • Stripe
  • Zoom

इसे इस तरह से बनाया गया है कि यह आपके वास्तविक काम करने के तरीके के साथ तालमेल बनाए रखे

Figma का एजेंट आपको कैनवास से बाहर निकले बिना, एक रफ़ आइडिया से बेहतर डिज़ाइन तक पहुंचने में मदद करता है. अब आप अधिक विकल्पों का पता लगा सकते हैं, अनावश्यक दोहराए जाने वाले कामों को कम कर सकते हैं और पूरी प्रक्रिया के दौरान अपनी टीम को एक साथ बनाए रख सकते हैं.

अनावश्यक दोहराए जाने वाले कामों को कम करें, काम के फ़्लो में बने रहें

बल्क एडिट्स, लेआउट स्कैफ़ोल्डिंग, और डिज़ाइन सिस्टम ऑडिट्स को सौंप दें जबकि डायरेक्ट विज़ुअल एडिटिंग की सटीकता बनाए रखें. कैनवास पर आपका कंट्रोल रहता है.

अधिक स्पष्टता के साथ और खोजें

AI डिज़ाइन असिस्टेंट के साथ मिलकर एक साझा स्थान में आइडिया तैयार करें, जो आपके वास्तविक डिज़ाइन सिस्टम का उपयोग करता है, ताकि आप सामान्य प्लेसहोल्डर के बजाय वास्तविक विकल्पों की तुलना कर सकें.

अपनी टीम को एक दिशा में संरेखित करें और प्रक्रिया पूरी करें

बिखरी हुई फ़ीडबैक को संश्लेषित करें, किसी भी स्टेकहोल्डर के व्यू से विचारों की जाँच करें, और अपनी फ़ाइल में ही बदलाव लागू करें. अनुवाद में कुछ भी गुम नहीं होता है.

एजेंट के पीछे की विशेषताएं

उस चीज़ पर गहराई से नज़र डालें जो Figma के एजेंट को अलग बनाती है, जो डिज़ाइन टीमों के असल काम करने के तरीके के लिए बनाई गई है.

  • स्क्रीनशॉट में Figma AI एजेंट को एक कम्पोनेन्ट लाइब्रेरी से जुड़ा हुआ और डिज़ाइन पर ऑटोमैटिक रूप से ब्रांड टोकन लागू करते हुए दिखाया गया हैस्क्रीनशॉट में Figma AI एजेंट को एक कम्पोनेन्ट लाइब्रेरी से जुड़ा हुआ और डिज़ाइन पर ऑटोमैटिक रूप से ब्रांड टोकन लागू करते हुए दिखाया गया है

    किसी डिज़ाइन लाइब्रेरी से कनेक्ट हों

    अपने वास्तविक कम्पोनेन्ट, टोकन और वैरिएबल का उपयोग करके उत्पन्न करें और परिष्कृत करें —ऐसा प्लेसहोल्डर UI नहीं जिसका आपको बाद में बदलना पड़े.

  • Figma में एक साथ चल रहे कई AI डिज़ाइन प्रॉम्प्ट का स्क्रीनशॉटFigma में एक साथ चल रहे कई AI डिज़ाइन प्रॉम्प्ट का स्क्रीनशॉट

    पैरेलल प्रॉम्प्टिंग

    एक साथ कई प्रॉम्प्ट चलाएं, ताकि आप अलग-अलग दिशाओं का समानांतर रूप से मूल्यांकन कर सकें, न कि प्रत्येक को क्रम से आजमाने में समय गंवाएं.

  • डिज़ाइन टिप्पणियों के साथ साझा किए गए Figma AI वार्तालाप थ्रेड का स्क्रीनशॉटडिज़ाइन टिप्पणियों के साथ साझा किए गए Figma AI वार्तालाप थ्रेड का स्क्रीनशॉट

    साझा किए जा सकने वाले थ्रेड्स

    थ्रेड साझा करें और आपकी टीम किसी भी डिज़ाइन के पीछे का पूरा प्रॉम्प्ट, संदर्भ और इटरेशन हिस्ट्री देख सकेगी. अलग से हैंडऑफ़ की आवश्यकता नहीं है.

  • डिज़ाइन वर्कफ़्लो को स्वचालित करने के लिए ऐसा स्क्रीनशॉट जिसमें Figma AI एजेंट स्किल के विकल्प दिखाए गए हैंडिज़ाइन वर्कफ़्लो को स्वचालित करने के लिए ऐसा स्क्रीनशॉट जिसमें Figma AI एजेंट स्किल के विकल्प दिखाए गए हैं

    कौशल

    अपनी टीम के वर्कफ़्लो और तौर-तरीकों को री-यूज़ेबल /कमांड में बदलें, जिन्हें कोई भी आवश्यकता के अनुसार चला सके.

Figma मेरे हाथ का ही एक स्वाभाविक विस्तार जैसा लगता है. मैं कैनवास पर अपने डिज़ाइन के आइडिया पर काम करता हूँ और अब एजेंट उन्हें अंतिम रूप देने तक पूरा करने में मदद करता है. अपनी डिज़ाइन लाइब्रेरी कनेक्ट होने की वजह से मैं डिज़ाइन से कोड पर पहले से कहीं ज़्यादा तेज़ी से जा सकता हूँ.

एंडी मैड्रिक
प्रोडक्ट डिज़ाइनर, Notion

Notion लोगो

Figma के एजेंट के ज़रिए शुरुआत करें

  • चरण 1: एक फ़्रेम से शुरुआत करें

    Figma डिज़ाइन खोलें और काम करने के लिए एक फ़्रेम जोड़ें. शुरू करने के लिए, बाईं ओर मौजूद नेविगेशन बार से एजेंट को खोलें.

  • चरण 2: इंटरफ़ेस का वर्णन करें

    एजेंट को बताएं कि आप क्या बनाना चाहते हैं. क्या आप चाहते हैं कि यह आपके असली कम्पोनेन्ट और शैली का इस्तेमाल करे? इसे अपनी डिज़ाइन लाइब्रेरी से कनेक्ट करें.

  • चरण 3: आउटपुट की समीक्षा करें

    अपने कैनवास पर परिणाम जांचें. कुछ सही नहीं है? उसी थ्रेड में सुधार करें, या किसी अलग दिशा में आगे बढ़ने के लिए एक नया थ्रेड शुरू करें.

  • चरण 4: और बेहतर बनाएं या ऑटोमेट करें

    यदि आपको परिणाम पसंद आता है, तो वर्कफ़्लो को एक पुन: उपयोग योग्य स्किल में बदल दें, ताकि एजेंट अगली बार भी इसे उसी तरीके से चला सके—शुरुआत से दोबारा प्रॉम्प्ट देने की आवश्यकता न हो.

एक एजेंट विशेषज्ञ बनें

  • Figma डिज़ाइन एजेंट आ गया है

    Figma के AI एजेंट को काम करते हुए देखें और इसे अपने स्वयं के वर्कफ़्लो में काम पर लगाने का तरीका देखें.

    अधिक पढ़ें
  • Figma एजेंट प्लेग्राउंड की इंट्रो स्क्रीन, जिसमें 'स्टार्ट' बटन और एक सैंपल चैट प्रॉम्प्ट है: 'हे Figma, क्या तुम मेरे रीडिंग ऐप के लिए अलग सा लेआउट बना सकते हो?'Figma एजेंट प्लेग्राउंड की इंट्रो स्क्रीन, जिसमें 'स्टार्ट' बटन और एक सैंपल चैट प्रॉम्प्ट है: 'हे Figma, क्या तुम मेरे रीडिंग ऐप के लिए अलग सा लेआउट बना सकते हो?'

    Figma एजेंट के ज़रिए काम करें

    Figma एजेंट की क्षमताओं को आज़माने के लिए एक हैंड्स-ऑन प्लेग्राउंड — जिसमें बल्क एडिट से लेकर फ़ीडबैक लागू करने तक की सुविधाएँ हैं — और साथ ही इसमें चरण-दर-चरण गाइडेंस भी शामिल है.

    शुरू करें
  • अपने डिज़ाइन वर्कफ़्लो में Figma एजेंट का इस्तेमाल कैसे करें

    Figma टीम के चरण-दर-चरण ट्यूटोरियल से जानें कि अपने डिज़ाइन वर्कफ़्लो में Figma एजेंट का इस्तेमाल कैसे करें.

    अभी देखें

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Figma का एजेंट एक AI डिज़ाइन असिस्टेंट है जो Figma डिज़ाइन में ही बनाया गया है, इसलिए जब भी आपको इसकी ज़रूरत हो, यह उपलब्ध रहता है. आप इसका उपयोग लेआउट बनाने, लेयर बनाने और एडिट करने, अलग-अलग दिशाओं को एक्सप्लोर करने, अपनी मौजूदा लाइब्रेरी से कम्पोनेन्ट बनाने और फ़ीडबैक का सारांश तैयार करके उसे सीधे कैनवास पर लागू करने के लिए कर सकते हैं—यह सब आप अपनी फ़ाइल से बाहर निकले बिना कर सकते हैं.

बस Figma के एजेंट को अपनी मौजूदा डिज़ाइन लाइब्रेरी से कनेक्ट करें, और यह आउटपुट जनरेट करने के लिए आपकी शैलि, कम्पोनेन्ट और वैरिएबल का इस्तेमाल करेगा. आप रेफरेंस के तौर पर कैनवास पर इमेज या पहले से मौजूद डिज़ाइन भी जोड़ सकते हैं. आप इसे जितना अधिक संदर्भ देंगे, परिणाम उतने ही अधिक आपके ब्रांड के अनुरूप होंगे.

सभी AI मॉडल की तरह, यह भी परिस्थितियों पर निर्भर करता है. परिणाम आपके प्रॉम्प्ट, फ़ाइल के संदर्भ, और कार्य की जटिलता के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं, इसलिए किसी भी चीज़ को अपने अंतिम काम में इस्तेमाल करने से पहले उसकी समीक्षा करना हमेशा बेहतर होता है. सबसे अच्छे परिणाम तब मिलते हैं, जब आप एक साफ़ प्रॉम्प्ट के साथ सही संदर्भ भी देते हैं. अपने अनुरोध से ज़्यादा फ़ायदा उठाने के लिए हमारे प्रॉम्प्ट से जुड़े बेहतरीन तरीक़े देखें.

Figma द्वारा आपके डेटा का उपयोग हमारे कस्टमर एग्रीमेंट्स के तहत होता है, जिनमें हमारी सेवाओं को बनाए रखने, सुरक्षित रखने और बेहतर बनाने से संबंधित प्रावधान शामिल हैं. अगर आपके अकाउंट की सेटिंग्स में AI कॉन्टेंट प्रशिक्षण टॉगल बंद है, तो आपके कॉन्टेंट का उपयोग हमारे मॉडल को ट्रेन करने के लिए नहीं किया जाएगा. हम आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा के लिए संवेदनशील डेटा को हटाने या छिपाने के लिए भी कदम उठाते हैं.

Figma का एजेंट सभी सशुल्क Figma प्लान पर उपलब्ध है. यदि आपके पास एक्सेस है, तो यह आपको Figma डिज़ाइन के बाईं ओर मौजूद नेविगेशन बार में मिलेगा. अभी चल रहे ओपन बीटा के दौरान, एजेंट AI क्रेडिट का उपयोग नहीं करता है, इसलिए यह चीज़ों को आज़माने, एक्सपेरिमेंट करने और अपना फ़ीडबैक हमारे साथ साझा करने का अच्छा समय है.

Powered by Fruition